Report Times
Other

पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया आज भाजपा में होंगे शामिल : अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामेंगे दामन

Reporttimes.in

चिड़ावा। पिलानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया आज भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व विधायक चंदेलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। चंदेलिया कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे थे।

विधानसभा चुनावों में भी चंदेलिया के समर्थकों ने भाजपा का ही साथ दिया था। अब जबकि लोकसभा चुनाव का समय है। इस समय चंदेलिया के भाजपा ज्वाइन करने से भाजपा का जनाधार बढ़ेगा। वहीं चंदेलिया समर्थक पूरी तरह अब भाजपाई होकर खुलकर भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ कांग्रेस के कई लोकल नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि इनमें कौन कौन शामिल हैं। इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Related posts

मानसून में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा, जानें इसके लक्षण और इससे बचाव के तरीके

Report Times

ऐसी खास कला जिसकी देश और दुनिया में अलग है पहचान, जानिए- क्या है फड़ चित्रकारी

Report Times

एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं क्लास के बच्चे के साथ कुकर्म

Report Times

Leave a Comment