Report Times
Other

पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया आज भाजपा में होंगे शामिल : अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामेंगे दामन

Reporttimes.in

चिड़ावा। पिलानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया आज भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व विधायक चंदेलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। चंदेलिया कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे थे।

विधानसभा चुनावों में भी चंदेलिया के समर्थकों ने भाजपा का ही साथ दिया था। अब जबकि लोकसभा चुनाव का समय है। इस समय चंदेलिया के भाजपा ज्वाइन करने से भाजपा का जनाधार बढ़ेगा। वहीं चंदेलिया समर्थक पूरी तरह अब भाजपाई होकर खुलकर भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ कांग्रेस के कई लोकल नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि इनमें कौन कौन शामिल हैं। इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Related posts

बजरी माफिया के हमले में टोंक के शहीद कांस्टेबल खुशीराम बैरवा के घर पहुंचे सचिन पायलट, परिजनों से मुलाकात कर सरकार से की यह मांग

Report Times

गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री केवल सिंह ढिल्लो के हक में प्रचार करने के लिए धुरी पहुंचे

Report Times

झुंझुनूं में बंधे का बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनेगा जन्मोत्सव

Report Times

Leave a Comment