Report Times
Other

RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने सातवीं बार रेपो रेट 6.5% पर रखा बरकरार, जानें आपके लोन के ईएमआई पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Reporttimes.in

भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा द्विमासिक समीक्षा के तहत मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के आखिरी दिन रेपो रेट को लेकर अहम घोषणा की गयी है. बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि शीर्ष बैंक ने फिर से रेपो रेट को बरकरार रखा है. ये सातवीं बार है जब बैंक ने रेट को बरकरार रखा है. नतीजतन, स्थायी जमा सुविधा दर 6.25% और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 6.75 पर बनी हुई है. बैठक की शुरुआत तीन अप्रैल को हुई थी. छह सदस्य वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, राजीव रंजन, माइकल देबब्रत पात्रा के साथ शशांक भिड़े, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य के रुप में शामिल हैं.

 

 

Related posts

डाकघरों में 25 रुपए में मिलेगा कपड़े से बना हुआ तिरंगा

Report Times

इस दिन मां शीतला माता को लगाया जाता है बासी भोजन का भोग, जानें भोग लगाने का सही तरीका

Report Times

सिर पर मौत देख डर से कांप गए थे मजदूर चमोली हादसे की दर्दभरी कहानी

Report Times

Leave a Comment