Report Times
टॉप न्यूज़ताजा खबरें

Madhuri Dixit: एक्ट्रेस ही नहीं, अच्छी सिंगर भी हैं माधुरी दीक्षित, गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल, पति ने दिया साथ

Reporttimes

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों से वो दूर नहीं. माधुरी अक्सर किसी इवेंट या पार्टी में अपने पति डॉ. नेने के साथ नजर आती है. वो अबतक कई रियलिटी शो को जज भी कर चुकी है. सोशल मीडिया पर इस समय कपल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में माधुरी और डॉक्टर नेने एक लोकप्रिय गाना गाते दिख रहे हैं. फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

माधुरी दीक्षित ने चलाया अपनी आवाज का जादू
माधुरी दीक्षित अपनी दमदार अदाकारी से पहले ही फैंस को दीवाना बना चुकी है. इसके अलावा वो एक बेहतरीन डांसर भी है. अब उनके एक और टैलेंट के बारे में यूजर्स को पता चला है. वो बहुत अच्छा गाती भी है. उनका एक थ्रोबैक वीडियो उनके पति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में वो ब्लैक आउटफिट में माधुरी एड शीरन का पॉपुलर गाना ‘परफेक्ट’ गाती दिख रही है. उनकी आवाज काफी प्यारी लग रही है सुनने में. जिसके बाद एक्ट्रेस के साथ नेने भी आकर गाने लगते हैं. माधुरी का ये वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है.

Related posts

पूर्वजो की याद में खेतड़ी रोड के भूतनाथ श्मशान भूमि में रखवायी चार बैंच

Report Times

दीपावली पर राजस्थान को मिलेगी ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, अमित शाह करेंगे राहत पोर्टल लॉन्च

Report Times

राजस्थान का मुख्यमंत्री हाउस बना फतवा हाउस, सनातन धर्म के खिलाफ होते हैं कामः योगी आदित्यनाथ

Report Times

Leave a Comment