Report Times
Other

Purnia Elections: बंदूकों की शौकीन हैं बीमा भारती, राजद प्रत्याशी के पास है लग्जरी गाड़ियों का काफिला

Reportimes.in

लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सीट से इंडिया गठबंधन की राजद उम्मीदवार बीमा भारती न केवल बंदूक की शौकीन हैं, बल्कि उनके पास लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला भी है. जदयू से हाल में ही राजद में शामिल हुई बीमा भारती ने नामांकन का पर्चा भरने के दौरान अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है उससे पता चलता है कि बाहुबली अवधेश मंडल की पत्नी बीमा भारती करोड़ों रुपये की मालकिन हैं.

लग्जरी गाड़ियों का काफिला

पूर्णिया से राजद उम्मीदवार बीमा भारती के पास दो बंदूक है. जिसकी कीमत 3 लाख एवं 1 लख रुपए बतायी है. बीमा भारती को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके पास चार-चार लग्जरी फोर व्हीलर हैं. जिसमें फॉर्च्यूनर, क्रेटा, SUV एवं थार गाड़ी शामिल है. सभी गाड़ियों की कुल कीमत 81 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है. बीमा भारती के पास 350 ग्राम गोल्ड है, जिसकी कीमत 21 लाख रुपए बतायी है. वहीं 900 ग्राम चांदी है जिसकी कीमत 69 हजार तीन सौ रुपए. इसके अलावा बीमा भारती के पास 9 लाख 60 हजार रुपए कीमत का स्टोन है.

Related posts

मुस्लिम प्रभाव वाली सीटें भी भाजपा ने कैसे जीत लीं

Report Times

चिड़ावा : स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Report Times

स्वामित्व योजना के तहत आपको भी बनवाना है अपना प्रॉपर्टी कार्ड तो ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Report Times

Leave a Comment