Report Times
मनोरंजनखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024: कोहली ने एक इशारे में किया दर्शकों को शांत, हार्दिक के खिलाफ कर रहे थे हूटिंग

Reporttimes.in

IPL 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) खेला गया. मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. मैच के दौरान मैदान में एक बेहद ही अद्भुत नजारा देखने को मिला. वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शक मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को मैच के दौरान हूटिंग कर रहे थे. जिसे आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक इशारे में शांत कर दिया. इसके साथ ही विराट ने सभी को हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने को भी कहा. बता दें, आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा मेजबान टीम ने 7 विकेट और 27 गेंदें शेष रहते किया. मुंबई इंडियंस की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है. वहीं ये आरसीबी की पांचवीं हार भी है.

IPL 2024: विराट ने किया दर्शकों को किया शांत

बता दें, मैच के दौरान हुआ यूं कि जब मुंबई इंडियंस की पारी के 12वें ओवर के दौरान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तो पूरा वानखेड़े स्टेडियम उनके खिलाफ हूटिंग करने लगा. ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है. मुंबई इंडियन का कप्तान बनने के बाद लगभग सभी मैचों में हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा है. जिसका विरोध एक दफा रोहित शर्मा भी कर चुके हैं. मगर अब कोहली ने एक इशारे में वानखेड़े के फैंस को शांत कर सभी का दिल जीत लिया है. कोहली ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ हो रही हूटिंग को यह कहकर शांत किया कि वो भारतीय खिलाड़ी है, उसे चीयर करो. वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि विराट दर्शकों  को इशारे में कह रहे हैं कि हार्दिक भारतीय टीम का हिस्सा हैं. हूटिंग करने की जगह उन्हें चीयर करें. जिसके बाद विराट कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Related posts

चिड़ावा: श्रीधर यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति के लिए होगा एग्जाम

Report Times

संतरे से भरा ट्रक खाई में पलटा: मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रहा था।

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा पढ़ने वालों पर हमला, पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा आरोप

Report Times

Leave a Comment