Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमनोरंजनसोशल-वायरल

बाप रे बाप… धोनी नहीं, इसके लिए मैदान में मच गया शोर

Reporttimes.in

IPL 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेला गया. मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं दुसरी पारी में जब मुंबई इंडियंस की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा को देखकर मुंबई के फैंस पागल हो उठे. अपनी टीम और रोहित को चीयर कर रहे फैंस का आवाज इतना ज्यादा था. जितना कभी किसी खिलाड़ी के लिए ना हुवा हो. बता दें, अभी तक सबसे अधिक शोर एमएस धोनी के आने पर होता रहा है. दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में एमएस धोनी के आने पर दर्शकों की तरफ से 128 डेसीबल का साउंड दर्ज किया गया था. जिसे मुंबई इंडियंस के फैंस ने तोड़ दिया है. रोहित के बल्लेबाजी करने के दौरान 129 डेसीबल का साउंड दर्ज किया गया है. बता दें ये अभी तक का सबसे तेज साउंड है.

Related posts

मतदाता जागरूकता कार्यशाला और विभागीय समीक्षा बैठक : मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली

Report Times

साजिश सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, इसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक… तहव्वुर राणा के मामले में कोर्ट की टिप्पणी

Report Times

हाईकोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी की केस खारिज करने की याचिका खारिज की

Report Times

Leave a Comment