Report Times
BusinessCRIMEGENERAL NEWSlatestकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Fraud Case: आरबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, 27 लोगों को बनाया शिकार

Reporttimes.in

Fraud Case: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि ऐरोली के रहने वाले 41 वर्षीय सदानंद भोसले ने पीड़ितों को यह कह कर लुभाया कि वह उन्हें आरबीआई में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी दिलवा देगा. भोसले ने सितंबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच उनसे कथित तौर पर 2.24 करोड़ रुपये लिये. उन्होंने बताया कि पीड़ितों को न तो वादे के मुताबिक नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस मिले.

Related posts

दुश्मन का दुश्मन दोस्त.. चीन को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले देश को भारत ने दी ब्रह्मोस

Report Times

DC vs SRH Live: हैदराबाद की तूफानी शुरुआत, हेड-अभिषेक ने पहली ही गेंद से अपनाया आक्रामक रुख

Report Times

राजस्थान : नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Report Times

Leave a Comment