Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024 में रोहित खेल रहे हैं ताबड़तोड़ पारी, हर मैच में बल्ले से निकाल रहे हैं रन

Reporttimes.in

IPL 2024 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मुकाबले में चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की.  मैच में किसी खिलाड़ी ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी तो, वो है एमएस धोनी. एमएस धोनी ने आईपीएल में आखिरी चार गेंद में तीन छक्के और एक डबल के साथ 20 रन बनाए. बता दें, चेन्नई ने इस मुकाबले को 20 रन से ही अपने नाम किया है.  मैच में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 105 रन बनाए. वहीं बात करें रोहित शर्मा के आईपीएल 2024 सीजन में प्रदर्शन की तो, रोहित ने इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की है. अभी तक टीम ने छह मुकाबले खेले हैं. जिसमें से उनके बल्ले से कुल 261 रन निकले हैं. जिसमें केवल एक नाबाद शतक शामिल है.

IPL 2024: 12 साल बाद रोहित ने आईपीएल में जड़ा शतक

दूसरी पारी की बात करें तो मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ा. उन्होंने नाबाद 105 रन बनाए. 63 गेंद की अपनी पारी में रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के जड़े, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. रोहित को किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. सूर्यकुमार यादव आज एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए. तिलक वर्मा ने काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह भी 20 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान हार्दिक पांड्या केवल दो ही रन बना सके. सीएसकी की ओर से वापसी करने करने वाले मथीशा पथिराना ने चार ओवर में 28 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली.

Related posts

‘हर गलती सजा मांगती है’, सचिन पायलट का CM गहलोत पर वार, पिता की पुण्यतिथि पर बोले – मैं पीछे हटनेवाला नहीं

Report Times

राजस्थान में 287 नए कॉरोना पॉजिटिव मामले

Report Times

सिद्धार्थ मल्होत्रा से भिड़ेंगे अजय देवगन, ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट आई सामने

Report Times

Leave a Comment