Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024 Points Table: सीएसके की जीत से पंजाब को हुआ फायदा, जानें कौन सी टीम है टॉप पर

reporttimes.in

IPL 2024 Points Table: रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया. श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. पथिराना ने ईशान किशन (23 रन), सूर्यकुमार यादव (0 रन), तिलक वर्मा (31 रन) और रोमारियो शेफर्ड (1 रन) को आउट कर अपने चार ओवर में केवल 28 रन दिए. सीएसके के 4 विकेट पर 206 रन के जवाब में एमआई 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी.

IPL 2024: कोलकाता ने लखनऊ को हराया

इस मैच के बाद आईपीएल 2024 के प्वाइंट टेबल में केवल एक बदलाव देखने को मिला. हार के बाद मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर खिसक गई और पंजाब किंग्स 7वें नंबर पर पहुंच गई. मतलब सीएसके की जीत से पंजाब को एक स्थान का फायदा हो गया. रविवार को जीत के बावजूद सीएसके तीसरे स्थान पर रही. इस बीच, केकेआर सीएसके के बराबर अंकों के साथ लेकिन बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जाइंट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. केएल राहुल और निकोलस पूरन के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 का स्कोर पार न कर सका.

Related posts

दिल्ली में प्रदूषण: गोपाल राय ने दी GRAP3 की पाबंदियों की जानकारी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

Report Times

मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भी आया आगे

Report Times

सौर ऊर्जा के लिए खूब बन रही योजनाएं, फिर भी जागरूक नहीं कर पा रहीं एजेंसियां, जानिए इसकी वजह

Report Times

Leave a Comment