Report Times
Businessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Multibagger Stocks: ₹15 वाला स्टॉक दस साल में पहुंच गया ₹3900 के पार, जानें तुफानी तेजी पर एक्सपर्ट की राय

Reportimes.in

Multibagger Stocks: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मुनाफावसूली के कारण बड़ी गिरावट देखने को मिली. हालांकि, पिछले पांच कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत यानी 425.30 अंक चढ़ा है. जबकि, निफ्टी ने भी 0.78 प्रतिशत यानी 173.10 अंकों की बढ़त दर्ज किया है. इस दौरान केईआई इंडस्ट्रीज के स्टॉक में तेजी देखने को मिली. ये कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बीएसई 500 पर लिस्टेड है. पिछले सप्ताह के बुधवार को कंपनी का स्टॉक 4117 रुपये पर, 52 सप्ताह के हाई पर पहुंच गया था. केईआई इंडस्ट्रीज बिल्डिंग बनाने, डिफेंस, टेलीकम्यूनिकेशन, कैबल्स और स्टेनलेस स्टील वायर बनाने के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी रिटेल और इंस्टीट्यूशनल सेगमेंट्स में एक्स्ट्रा हाई वॉल्टेज, मीडियम वॉल्टेज और लो वॉल्टेज पावर केबल्स बनाने का काम भी करती है.

Related posts

सपा सम्मलेन में युवाओ पर रहा फोकस, सियासी समीकरण साध पार्टी की ताकत बढ़ने की कोशिश

Report Times

पौधारोपण अगली पीढी के लिए तोहफा – डालमिया सेवा संस्थान

Report Times

हनुमान बेनीवाल की मांग मानी, नागौर जिले के कुचामन सिटी में हुई नीट परीक्षा रद्द

Report Times

Leave a Comment