Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनिरीक्षणमेडीकल - हैल्थस्पेशल

बीसीएमओ डॉ अनिल लाम्बा ने किया मंड्रेला,जखोड़ा व नूनिया गोठड़ा के अस्पतालों का निरीक्षण

REPORT TIMES 

चिड़ावा। बीसीएमओ डॉ.अनिल लाम्बा ने शुक्रवार को सीएचसी मंड्रेला,पीएचसी जखोड़ा, नूनिया गोठड़ा व उपस्वास्थ्य केंद्र धतरवाला में आयोजित हेल्थ कैम्प का निरीक्षण किया। “हमारा स्वास्थ्य हमारी ज़िम्मेदारी” अभियान में मौसमी बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्वे कर एंटी लार्वा व एंटी अडल्ट ऐक्टिविटी करने ,चिरंजीवी योजना में निशुल्क इलाज से वंचित परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर अधिक से अधिक टीआइडी बुक करने के निर्देश दिए।


इस दौरान डॉ. योगेश जाखड़ व बीपीएम बबिता वर्मा के साथ दवा वितरण केन्द्र, प्रसव कक्ष, टिकाकरण कक्ष व वार्डों का जायजा लेते हुए संस्थागत प्रसव बढ़ाने, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा व जांच योजना में अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करने और साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए । निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कार्मिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Related posts

लोहिया स्कूल में आयोजित किया गया शिक्षक दिवस

Report Times

लगातार दूसरे दिन हटाए गए अतिक्रमण : पीले पंजे के डर से काफी दुकानदारों ने स्वतः ही हटाए अतिक्रमण

Report Times

अनिल अंबानी के ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 35 से ज्यादा जगहों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

Report Times

Leave a Comment