Report Times
Other

Lok Sabha Election 2024 : मोदी का ‘400 पार’ पहले और दूसरे चरण में हो गया धराशायी, कांग्रेस ने किया कटाक्ष

Reporttimes.in

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एनडीए के 400 पार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का ‘400 पार’ प्रचार पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद धराशायी होता नजर आ रहा है. इस बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण चुनावों में ध्रुवीकरण करने का एक प्रयास है. कांग्रेस राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों में भारी बहुमत से जीत को लेकर आश्वस्त है

के सी वेणुगोपाल ने कहा कि तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलने के बावजूद केरल में मतदान के दौरान गड़बड़ी देखने को मिली.
  • कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि केरल में लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं को परेशान किया.
  • केरल में वेणुगोपाल ने कहा कि माकपा ने चुनाव प्रक्रिया पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया.
  • अलप्पुझा से कांग्रेस उम्मीदवार के सी वेणुगोपाल ने कहा कि माकपा का लक्ष्य केरल में मतदान प्रतिशत कम करना है.

Related posts

वार्ड छह में पंचायत समिति सदस्य के चुनाव कल

Report Times

झुंझुनूं : पत्नी बेटे को तलवार से काटा, खुद ट्रेन के आगे कूदा, क्यों पुलिसवाला हुआ बेबस

Report Times

OBS Reservation: राजस्थान में 14 मुस्लिम जातियों के आरक्षण पर संकट, 4 जून के बाद कमेटी करेगी समीक्षा

Report Times

Leave a Comment