Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर से चल रहा था मोबाइल के IMEI नंबर बदलने का धंधा, पुलिस ने पूरे गैंग को किया गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से मोबाइल फोन के IMEI नंबर बदलने का काम कर रहा था. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने कंप्यूटर डेस्कटॉप और आईएमईआई नंबर क्रैक करने वाले सॉफ्टवेयर डिवाइस समेत 250 से अधिक मोबाइल जब्त किए हैं.

रायसर प्लाजा से आरोपी गिरफ्तार:

जयपुर कमिश्नरेट के कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई के बारे में बताते हुए डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने मंगलवार को कहा, ‘कोतवाली थाना इलाके के रायसर प्लाजा से चार आरोपी अतुल गुप्ता, लोकेश गर्ग, गोतम, महेश को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए मोबाइल के आईएमइआई नंबर क्रैक करने का काम कर रहे थे. इन्होंने अभी तक 100 से अधिक मोबइल फोनों के IMEI नंबर बदले हैं, जिनका रिकॉर्ड ट्रेस आउट भी हुआ है.’

कई दिनों से मिल रही थी शिकायत:

डीसीपी डोगरा ने बताया, ‘लगातार हम लोगों को इस तरीके की शिकायत मिल रही थी. कोई भी मोबाइल ट्रेस हो रहा था तो वो बता रहे थे कि हमने वहां से लिया है, जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था.’ इस वारदात का खुलासा एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत का रहा सुपरविजन में किया गया. कोतवाली एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई ताराचंद, जगदीश, सोनू सिंह, जयसिंह, सुरजीत, नवीन राणा ने कार्रवाई की. इस दौरान हेड कांस्टेबल जगदीश, सोनू सिंह की विशेष भूमिका रही.

Related posts

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में खाली रह गई 68000 सीट, 665 कॉलेज में एडमिशन का फिर मौका, जानें प्रक्रिया

Report Times

स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा लेकर बनाई उनकी मूर्ति श्री विवेकानन्द मित्र परिषद को सुपुर्द की मूर्ति

Report Times

राजस्थान में फिर हो सकता है SOG का बड़ा एक्शन, 6 से ज्यादा ट्रेनी सब इंस्पेक्टर एसओजी की रडार पर

Report Times

Leave a Comment