Report Times
CRIMElatestOtherकोटपूतलीक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

बेटी को ससुराल छोड़ने आए पिता को दौड़कर जान बचानी पड़ी

कोटपूतली। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के कोटपूतली में अजीब वाकया देखने को मिला। यहां एक पिता अपनी बेटी को उसकी ससुराल छोड़ने आया था।  उन्हें देखते ही कोई बांस लेकर आया तो कोई चप्पल ले आया। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि पिता को बेटी के ससुराल से बमुश्किल जान बचाकर भागना पड़ा। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटी को छोड़ने ससुराल आया पिता

कोटपूतली में बेटी को ससुराल छोड़ने आए पिता से मारपीट का मामला आया है। पीड़ित के मुताबिक वह शनिवार को बेटी और उसके बच्चों को ससुराल छोड़ने गया था। पीड़ित का कहना है कि वहां पहुंचते ही बेटी के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गालियां देने लगे। इसके बाद मारपीट उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित का कहना है कि ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।

कोई बांस लाया, किसी ने चप्पल से पीटा

पीड़ित का कहना है कि बेटी के ससुराल पहुंचते ही गाली गलौच के बाद कुछ लोग बांस ले आए। फिर पीड़ित को बांस से बांधकर पीटा गया। महिलाओं ने चप्पलों से उसकी पिटाई की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उससे चेन-अंगूठी भी छीन ली और जेब में रखे पैसे भी निकाल लिए। मारपीट में कपड़े भी फट गए। इसके बाद बड़ी मुश्किल से जैसे-तैसे वह बंधन मुक्त हुआ और वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित ने भाककर बमुश्किल बचाई जान

बेटी के ससुराल में मारपीट की घटना के बाद जान बचाकर भागे पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कोटपूतली पुलिस थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बेटी के ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, अभी मारपीट के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर दोनों पक्षों में पहले से विवाद की बात सामने आ रही है।

Related posts

नर्सिंगकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन बोले- मुआवजा नहीं मिला तो अस्पताल में ही करेंगे अंतिम संस्कार

Report Times

एक्सपायरी दवा से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

Report Times

विधानसभा चुनाव: करणपुर विधान सभा सीट पर चुनाव कल, 249 बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी शुरू, 2.40 लाख से अधिक मतदाता, पोलिंग कर्मी रवाना

Report Times

Leave a Comment