Report Times
latestOtherकरियरजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, उपराज्यपाल की बढ़ाई ताकत

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर का बड़ा फैसला लिया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ताकत बढ़ा दी है. जम्मू-कश्मीर में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 55 में संशोधन किया है. इसके बाद अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार उपराज्यपाल के पास होगा. इस संशोधन से पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित मामलों में उपराज्यपाल की शक्ति और अधिक बढ़ जएगी. उनके काम करने का दायरा भी बढ़ जाएगा. लगभग सभी क्षेत्रों में उन्हे वो सारे अधिकार मिल जाएंगे, जिसमें जिसमें वित्त विभाग की पूर्व सहमति की आवश्यकता होती है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है. इसमें LG को अधिक शक्ति प्रदान करने वाले नियम जोड़े गए हैं.

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम में संशोधन

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम में संशोधन के बाद पुलिस, पब्लिक ऑर्डर, ऑल इंडिया सर्विस और एंटी करप्शन ब्यूरो से रिलेटेड प्रस्तावों पर वित्त विभाग की सहमति के बिना फैसला लेने का अधिकार उपराज्यपाल के पास रहेगा.

Related posts

माफ कर देना गोल्ड नहीं ला पाई… मां को फोन कर रो पड़ी देश के लिए मेडल जीतने वाली यह बेटी

Report Times

‘लड़कियों को आतंकी बनाना, FB पर कन्हैया का मर्डर LIVE दिखाना… हत्यारे रियाज का ‘खतरनाक’ प्लान

Report Times

एसडीएम संदीप चौधरी ने किया अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

Report Times

Leave a Comment