Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

बचपन से ही संस्कार की शिक्षा दें, संघ ये ही सिखाता है : शाखा संगम कार्यक्रम में बोले संघ के क्षेत्रीय सह कार्यवाह गेंदालाल

चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड स्थित डालमिया खेलकूद मैदान परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम हुआ। इस शाखा संगम में चिड़ावा नगर की 16 शाखा और मिलन के 384 स्वयंसेवक शामिल हुए। शुरुआत में मैदान में अलग अलग शाखाएं लगाई गई। जिसमें सभी को दैनिक व्यवयाम और योग करवाए गए। सूर्य नमस्कार के साथ ही कुछ खेल गतिविधियां हुई। जिसके बाद सुभाषित और गीत हुए। इसके बाद सामूहिक एकत्रिकरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ.कृष्ण दत्त शर्मा थे। उन्होंने संघ के कार्य की प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों को जोड़ते हुए संघ स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्रीय सह कार्यवाह गेंदालाल ने इस दौरान चारित्रिक विकास और कुटुंब प्रबोधन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बचपन से संघ की शाखाओं में चारित्रिक विकास की गतिविधियां चलाई जाती है। यहां आने वाला स्वयंसेवक सच्चा देशभक्त होता है। राष्ट्रप्रेम के साथ ही सामाजिक समरसता और शारीरिक विकास की दिशा में संघ का अतुलनीय योगदान है।
उन्होंने बताया कि आगामी 2025 वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है। इस दौरान संघ की शाखाओं और स्वयंसेवकों की संख्या विस्तार पर विशेष बल रहेगा। कार्यक्रम में संघ के विभाग प्रचारक मुकेश और जिला संघ चालक अनिल गुप्ता भी मंचस्थ रहे। अक्षय कुमार ने गीत करवाया। आशीष ने प्रार्थना करवाई और संचालन सुशील कुमार और रोबिन कुमार ने किया। कार्यक्रम में संघ के विभाग समरसता प्रमुख रामजीलाल, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभुदयाल वर्मा, जिला कार्यवाह संतकुमार, उमराव सिंह सहित संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related posts

साल के आखिरी दिन विदेशी निवेशकों ने बिगाड़ा बाजार का मूड

Report Times

21 जुलाई से शुरू हो रहा नया सप्ताह इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक लकी राशियां

Report Times

स्कोडा ने लॉन्च की Kushaq Ambition Classic कार, जानें इसकी खासियत

Report Times

Leave a Comment