Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशविदेशसोशल-वायरल

साल के आखिरी दिन विदेशी निवेशकों ने बिगाड़ा बाजार का मूड

रिपोर्ट टाइम्स।

विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 468.14 अंक की गिरावट के साथ 77,779.99 अंक पर आ गया. जबकि एनएसई निफ्टी 117.05 अंक फिसलकर 23,527.85 अंक पर रहा. सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 602 अंकों की गिरावट के साथ 77645 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

ग्लोबल बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा.अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,893.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सोमवार को छुट्टियों के कारण छोटे सप्ताह के शुरुआत में वॉल स्ट्रीट में हल्की गिरावट दर्ज की गई. यह सेकंड लास्ट ट्रेडिंग सेशन था. निवेशक नए साल की छुट्टी के मूड में हैं, इसलिए बाज़ार में हल्की कमज़ोरी है.

3 लाख करोड़ का नुकसान

साल के आखिरी सेशन में भी निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 437.82 लाख करोड़ रुपये पर गिरकर आ गया है जो पिछले सेशन में 441.35 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानी आज के सेशन में निवेशकों को 3.53 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

इन शेयरों ने बिगाड़ा मूड

साल के आखिरी सेशन में आईटी सेक्टर के शेयरों ने बाजार का मूड बिगाड़ रखा है. आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इसके अलावा बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, एनर्जी, मीडिया सेक्टर के शेयरों में गिरावट है. केवल फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में तेजी नजर आ रही है.

Related posts

बावलिया बाबा दर्शन : सनातन आश्रम में विराजे हैं बाबा बावलिया

Report Times

वार्ड 34 में पेयजल समस्या : मंड्रेला तिराहे के पास पिछले चार माह से आ रहा गंदा पानी, कलेक्टर तक शिकायत, लेकिन अनदेखी

Report Times

कभी Virat Kohli की बायोपिक करना चाहते थे शाहरुख खान, ऐसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

Report Times

Leave a Comment