Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

51 किलो वजनी शिवलिंग की स्थापना

चिड़ावा। शहर के निकट अकड़वाले हनुमानजी मंदिर डेडाराम की ढाणी, नारी के मंदिर परिसर में सावन के पहले सोमवार को 51 किलो (सवामण) वजन के 18 इंच ऊंचे पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना शुभ मुहूर्त पर मंदिर परिसर मे पूर्ण विधि-विधानपूर्वक पंडित रमेश कुमार गिडानिया ने मंत्रोच्चार के मध्य करवाई। शिवलिंग स्थापना के समय महिलाओं ने भगवान शिव के भजन भी गाए। स्थापना के बाद पंचमुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद, जल आदि अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया।
वहीं श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर प्रसाद के रूप केले, आम, बनासपती, बेलपत्र, नारियल, मिस्री आदि फल फूल और मिठाई का शिवलिंग को भोग लगाकर फलों का प्रसाद वितरण किया गया। स्थापना के दौरान ही शुभ मुहूर्त पर सबसे बुजुर्ग 87 वर्षीय गोरूराम लमोरिया ने मंदिर परिसर में पोतों के साथ मिलकर बेलपत्र का पेड़ लगाया। इस दौरान श्रीभगवानाराम राव, हजारीलाल लमोरिया, पूर्व आर्मी कमांडो लीलाधर लमोरिया, भवानीपाल, राजेश कुमार, सुभाषचन्द्र, प्रकाशराव, उत्तमराव, सुरेश कुमार योगी, कृष्ण कुमार डैला, विक्रम, दीपक, पंकज, विकास, शौर्यवीर लमोरिया सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

Hunarbaaz: इस बार बढ़ेगी मिथुन DADA की परेशानी आ रहे है Rohit उनकी टांग खिंचाई करने

Report Times

40 नंबर लाने पर स्टूडेंट पास, मास्टरजी फेल ! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया क्या नया फार्मूला?

Report Times

सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में आग लगने के मामले की जाँच

Report Times

Leave a Comment