Report Times
latestOtherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

बारिश के बाद जिला कलेक्टर ने शहर और आसपास के गांव-कस्बों में जलभराव क्षेत्रों का किया दौरा, स्थायी समाधान के निर्देश दिए

झुंझुनूं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने गुरुवार को बारिश के बाद शहर और आसपास के गांव-कस्बों का दौरा किया। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर निर्देश दिए। कलेक्टर सबसे पहले हंसासरी गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने जलभराव की समस्या के लिए अतिरिक्त मड पंप लगाकर पानी की जल्द से जल्द निकासी के निर्देश दिए। मलसीसर के वार्ड नंबर 19 और 20 में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर झुंझुनूं शहर पहुंचीं।

बारिश के बाद यहां की स्थिति देखी। उन्होंने शहर की अफसाना जोहड़, चरू रोड, रोड नंबर 01 और 3 सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान झुंझुनू उपखण्ड अधिकारी सुमन सोनल, नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़, मलसीसर उपखंड अधिकारी चंद्र प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले से जुड़ा है मामला

Report Times

Homemade Deep Conditioner: बालों को सिल्की और चमकदार बनाएं रखें ये 4 होममेड डीप कंडीशनर

Report Times

न्यूज़रीच ने स्टार्टअप स्टेयर्स द्वारा की गई पहल `ग्रोथ एक्सिलरेशन प्रोग्राम विद 4आई’ के अंतर्गत फंड जुटाया.

Report Times

Leave a Comment