Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

झुंझुनूं पुलिस द्वारा 25 लाख रूपये अनुमानित कीमत के कुल 125 मोबाईल ऑपरेशन एन्टी वायरस अभियान के तहत किए गए ट्रेस, परिवादियों को 121 लौटाए

झुंझुनूं पुलिस ने गुरुवार को चोरी हुए 121 मोबाइल बरामद कर परिवादियों को लौटाए हैं। मोबाइलों की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। एसपी राजर्षि ने बताया- जिले की साइबर सेल टीम के साथ मिलकर गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए एंटी वायरस ऑपरेशन चलाया गया। इन मोबाइल में जैसे ही नई सिम डाली गई लोकेशन प्राप्त हुई। उसके आधार पर पुलिस ने मोबाइल को ढूंढ निकाला। इन मोबाइलों को परिवादियों को लौटा दिया है। गुम हुए मोबाइल की CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। ये सभी शिकायतें पिछले तीन महीनों में प्राप्त हुई थी। एसपी ने कहा कि जब भी मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए तो CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करवाएं।

सबसे ज्यादा कोतवाली ने ट्रेस किए

एसपी ने बताया कि सबसे ज्यादा कोतवाली थाने में मोबाइल की 31 शिकायतें आई थी। जिसमें से 28 मोबाइल परिवादियों को लौटाए। वहीं, दूसरे नंबर पर बगड़ थाने में 13 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसमें से 12 मोबाइल परिवादियों को दिए। इसके बाद मंडावा में 27 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 11 मोबाइल परिवादियों को दिए गए हैं।

सबसे कम ट्रेस करने वाले थाने

मुकुन्दगढ़ थाने में 30 शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें पुलिस 5 ही मोबाइल ढूंढ पाई। इसके बाद पिलानी थाने में 22 शिकायत प्राप्त हुई थीं। जिसमें से 5 ही मोबाइल ट्रेस हुए।

थाने वाइज ट्रेस हुए मोबाइल लिस्ट
थाना ट्रेस हुए मोबाइल
कोतवाली 28
सदर 2
बगड़ 12
धनुरी 3
मलसीसर 6
बिसाऊ 0
मंडावा 11
चिड़ावा 9
मंड्रेला 1
पिलानी 5
सूरजगढ़ 5
सुल्ताना 1
बुहाना 7
सिंघाना 0
पचेरी कला 5
नवलगढ़ 23
मुकुंदगढ़ 5
गुढ़ा 2

Related posts

बिहार में BJP नेता की हत्या, सीवान में बीच सड़क सरेआम मारी गोली

Report Times

बीजेपी ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Report Times

राजस्थान: सीवर की सफाई करने गए थे तीन युवक, जहरीली गैस से दर्दनाक मौत

Report Times

Leave a Comment