Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मदन राठौड़ ने संभाला राजस्थान बीजेपी के नए अध्यक्ष का पदभार, वसुंधरा राजे बोलीं- ‘इनका कार्यकाल हमें सफल बनाना है’

राजस्थान के नए बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने शनिवार दोपहर जयपुर (Jaipur) स्थित प्रदेश मुख्यालय पर विधि-विधान से पदभार ग्रहण कर लिया. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और राजस्थान की प्रभारी विजया राहटकर समेत कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे. राठौड़ के पदभार संभालते ही वसुंधरा राजे ने मंच से कहा कि हमें इनका कार्यकाल सफल बनाना है. सभी लोग एक साथ मिलकर किसी गुट को नहीं, बल्कि संगठन की कामयाबी के लिए काम करेंगे.

राजे ने कहा, ‘मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ थीम को आगे बढ़ाने का कार्य मदन राठौड़ को सौंपा है. यह बहुत मुश्किल काम है. बहुत सारे लोग फेल भी हुए हैं. मगर मुझे विश्वास है कि आप इस दायित्व को अच्छे से निभाएंगे. मदन ने मेरे साथ किया है. मैं उनकी कार्य शैली को जानती और समझती हूं. ये धैर्यवान और कर्मठ कार्यकर्ता हैं. इसीलिए अब वे राज्यसभा के सदस्य होने के साथ ही भारत के सबसे बड़े प्रदेश के अध्यक्ष भी बन गए हैं. ये उसी धैर्य का परिणाम है.’

Related posts

सरकार ब्राह्मणों की जमीन वापस करे वरना फरसे के दम पर कब्जा लेंगे – नवीन जयहिंद

Report Times

शरद पूर्णिमा पर खाटूश्यामजी में बरसेगा अमृत! चांदनी रात में बाबा श्याम को लगेगा खीर का भोग

Report Times

सरपंच की हत्या कर आतंक फैलाना चाहता था रिटायर फौजी, पुलिस ने पूरी गैंग को दबोचा

Report Times

Leave a Comment