Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

एसडीएम अचानक पहुंचे उप जिला अस्पताल : औचक निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था जांची, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चिड़ावा। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता  आज अचानक चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने सभी वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद डॉक्टर्स और अस्पताल अधिकारियों के साथ उन्होंने करीब 15 मिनट तक अकेले में भी चर्चा की।
वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
उपखंड अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था भी जांची। पानी की टंकिया साफी सुधरी मिली। एसडीएम ने अस्पताल के वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ डॉक्टर नितेश जांगिड़ से दवा वितरण और पर्ची काउंटर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की।
वाटर कूलर मिला खराब
निरीक्षण के दौरान वाटर कूलर खराब स्थिति में मिला। एसडीएम ने इसे जल्द ही ठीक करवाकर चालू करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, शौचालय एवं अस्पताल की प्रथम मंजिल पर बने मेडिकल स्टोर का भी जायजा लिया।

Related posts

चिड़ावा : सऊदी अरब से आया कॉरोना पॉजिटिव केस

Report Times

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी करेगी बैठक

Report Times

निकिता क्यामसरिया का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया सम्मान

Report Times

Leave a Comment