Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

सरस्वती स्कूल में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

चिड़ावा। पायल हॉस्पिटल चिड़ावा द्वारा संचालित सरस्वती सी. सै. स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।    प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह भास्कर ने बताया कि 10 अगस्त को शहीदों के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली व रंगोली प्रतियोगिता, 12 अगस्त को देश भक्ति गायन तथा चित्रकला प्रतियोगिता, 13 अगस्त को भाषण प्रतियोगिता हुई।
सभी स्टाफ सदस्यों ने एक पेड़ देश के नाम पर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर संस्था चेयरपर्सन डॉ. पायल ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनका संरक्षण करने की बात कही। प्रतियोगिताओ में विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर एपीएस सैनिक एकेडमी सचिव अनिल बराला, विकेश कुमार, लालचंद, मुकेश कुमार, रोहिताश, कैलाशचंद्र, पीएल सोनी, सोमेश, रिंकू, मीना, नीलम, संजू, रौनक, अनिता, पूनम, पिंकी, पूजा, सुमन, मोनू शेखावत आदि मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति चुनाव से पहले शनिवार को बीजेपी सांसदों को पीएम के साथ डिनर पर न्योता

Report Times

हनुमान प्रकटाेत्सव: छावनी नरेश बालाजी सेवा समिति की ओर से झुंझुनूं में निकाली गई नगर भ्रमण यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत

Report Times

बीजेपी 13 से 23 मई तक निकालेगी तिरंगा यात्रा, देश को बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

Report Times

Leave a Comment