Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

श्री हरि नाम प्रभात फेरी मंडल ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी : हरि कीर्तन के साथ गूंजे देशभक्ति के तराने 

चिड़ावा। शहर में प्रभात फेरी तो रोज निकलती है। लेकिन आज की प्रभात फेरी देशभक्ति के नाम रही। श्री हरि नाम प्रभात फेरी की ओर से सुबह साढ़े पांच बजे प्रभात फेरी रवाना हुई। एसडीएम बृजेश गुप्ता ने तिरंगा प्रभात फेरी को रवाना किया और खुद भी इसमें शामिल हुए। सबसे आगे घोड़ी पर गौरक्षा दल के बाबूसिंह राजपुरोहित चल रहे थे। इसके पीछे छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ी में भारत माता बनी श्रेष्ठा सोनी हाथों में तिरंगा झंडा लिए चल रही थी। वहीं पीछे महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु भी आज तिरंगा लिए हरि कीर्तन करते हुए और देश भक्ति के गीत गाते हुए चल रहे थे।
प्रभात फेरी मुख्य बाजार स्थित कल्याण राय मंदिर से रवाना हुई और पुलिस थाना मार्ग, विवेकानंद चौक, पुरानी तहसील रोड, पुराना वर्मा टाकीज वाली गली, ज्ञान सिंधु स्कूल के पास से महाकालेश्वर मंदिर, उप जिला अस्पताल के सामने से कबूतरखाना बस स्टैंड स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर पहुंची। वहां दर्शन के बाद तिरंगा प्रभात फेरी पुरानी तहसील रोड, शिव मार्केट, पुराना पोस्ट ऑफिस के पास से कोर्ट रोड होते हुए विवेकानंद चौक से मुख्य बाजार पहुंची। जहां पर राष्ट्रगान के साथ प्रभात फेरी का विधिवत विसर्जन हुआ। अध्यक्ष देवानंद चौधरी ने सभी का आभार जताया। प्रभात फेरी में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष शंकरलाल वर्मा, रामचंद्र शर्मा, प्रोफेसर केएम मोदी, अनीता मोदी, डॉ. एलके शर्मा, महेश शर्मा धन्ना, सुभाष पंवार, प्रदीप सोनी, कविता सोनी, कन्हैया लाल लाठ, सांवरमल पारीक, रोहिताश्व कुमार, अशोक शर्मा, अभिषेक पारीक, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन शामिल हुए।

Related posts

25 मई का इंतजार क्यों करना, जब इस तारीख को ही हो चुका IPL 2025 के चैंपियन का फैसला?

Report Times

सारी ग्राम पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेेकर जारी किये नोटिस, 25 जनवरी को होगी बहस एवं वोटिंग

Report Times

ताबड़तोड़ फायरिंग में बीजेपी नेता की पत्नी की गई जान, जानें पूरा मामला?

Report Times

Leave a Comment