Report Times
latestOtherकरियरजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशलहरियाणा

जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग:हरियाणा की सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग; नतीजे 4 अक्टूबर को

चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया। जम्मू-कश्मीर में तीन फेज 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर और हरियाणा में एक अक्टूबर को चुनाव होंगे। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा, ‘थ्री जेंटलमेन आर बैक। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देशभर ने चुनाव का पर्व मनाया। लंबी कतारें, बुजुर्ग, यूथ वोट डालने गए। लोकतंत्र का जीवित उदाहरण देश ने देखा। जो तस्वीर भारत ने दुनिया को दिखाई, वो चकित करने वाली थीं। जो चमक हमने देखी, वो बहुत दिन तक दिखाई देगी। जब भी कहीं दुनिया में चुनाव होंगे, आपको अपने देश की याद आएगी और हमारी ताकत की याद दिलाती रहेगी।’

उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में हमने जिनसे, राजनीतिक दलों से बात की, सबका मत था कि जल्द से जल्द चुनाव हों। आपको याद है कि मतदान केंद्र पर जो लंबी कतारें लगी थीं, वो जम्हूरियत की ताकत थी। उम्मीद और जम्हूरियत की झलक बताती है कि अवाम अपनी तकदीर खुद बदलना चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि खुद देश का भविष्य बदलने का हिस्सा बने।’

Related posts

गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली मंजूरी, 28.5 किमी लंबे रूट पर होंगे 27 स्टेशन

Report Times

‘विकसित राजस्थान’ दस्तावेज में राज्य को 4,300 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

Report Times

निकहत जरीन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत को मिला 17वां GOLD

Report Times

Leave a Comment