Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेशस्पेशल

निकहत जरीन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत को मिला 17वां GOLD

REPORT TIMES

 कॉमनवेल्थ गेम्स का 10वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार गोल्ड मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। टीम के पास गोल्ड जीतने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी वर्ल्ड कप हार का बदला लेने का बेहतरीन मंच है। बॅाक्सिंग मुकाबले में निकहत जरीन ने जीता गोल्ड मेडल। इसी के साथ भारत की झोली में 17 गोल्ड मेडल आ चुके हैं। भारत ने आज चौथा गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले और टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले भी होने हैं जिसमें भारत का मेडल दांव पर है।

बॅाक्सिंग: निकहत जरीन ने जीता गोल्ड

वोमेंस लाइट फ्लाईवेट के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारत की निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। निकहत ने नाउत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से आगे। बता दें कि बाउट के शुरुआत से ही निकहत जरीन ने कार्ली एमसी पर आक्रमण करती नजर आईं। निकहत के इस जीत के साथ भारत ने 17वां गोल्ड मेडल जीत लिया है।

10वें दिन की हाइलाइट
  • वुमेंस हॉकी में भारत ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को हरा जीता ब्रॉन्ज
  • अमित पंघाल ने इंग्लैंड के बॉक्सर को हरा जीता पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड
  • नितू घणघस ने इंग्लैंड की बॉक्सर को हरा जीता गोल्ड
  • ट्रिपल जंप में एल्डहोस पॉल ने गोल्ड और अबदुल्ला अबूबकर ने सिल्वर जीता।
  • 10 किलोमीटर रेस वॉक में भारत के संदीप कुमार ने ब्रॉन्ज जीता
  • बैडमिंटन वुमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु और मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे।
  • जैवलिन में अनु रानी ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
  • किदांबी श्रीकांत को सेमीफाइनल में करना पड़ा हार का सामना
  • टेबल टेनिस के ब्रॉन्ज मेडल मैच में श्रीजा अकुला को मिली हार
  • बॅाक्सिंग में निकहत जरीन ने जीता गोल्ड

टेबल टेनिस:  शरत कमल/जी साथियान ने जीता सिल्वर 

मेंस डबल्स के फाइनल मुकाबले में शरथ कमल और साथियान की जोड़ी को इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल / लियाम पिचफोर्ड ने हरा दिया है। शरथ कमल / साथियान ज्ञानसेकरन यह गेम 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार गए। भारतीय टीम को सिल्वर से संतोष करना होगा। भारत के दिन का यह 9वां पदक है।

Related posts

भारत में बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में है इस्लामिक स्टेट, रूस ने साजिश रच रहे आत्मघाती हमलावर को हिरासत में लिया

Report Times

पटना जंक्शन से सटे होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल ICU में भर्ती

Report Times

अगस्त में बैंक जाने से पहले जान लें ये तारीखें! 9 दिन रहेंगे बंद,देखें लिस्ट

Report Times

Leave a Comment