Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

झुंझुनूं के नए एसपी होंगे शरद चौधरी : झुंझुनूं ADM, SDM और सीईओ जिला परिषद बदले, 6 आरएएस अधकारियों के तबादलें

राज्य सरकार ने आईपीएस और आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। झुंझुनूं में आईपीएस समेत 6 आरएएस अधिकारी बदले गए है। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में कार्यरत उपायुक्त शरद चौधरी को झुंझुनूं एसपी की कमान सौंपी गई है। वहीं झुंझुनूं एसपी राजर्षि वर्मा को पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर शहर पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पद पर लगाया गया है।

6 RAS अधिकारी बदले

झुंझुनूं के अतरिक्त जिला कलेक्टर, एसडीएम, सीईओ जिला परिषद को बदला गया है।

आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची में झुंझुनूं के 6 अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। इनमें एडीएम रामरतन सौकरिया को मालपुरा टोंक एडीएम लगाया गया है। जिला परिषद सीईओ अंबालाल मीणा को राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव लगाया गया है। झुंझुनूं एसडीएम सुमन सोनल को झुंझुनूं एसीएम के पद पर लगाया गया है।

अजय कुमार आर्य को रजिस्ट्रार डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय जयपुर से एडीएम झुंझुनूं लगाया है।

इसके अलावा शिवपाल जाट को सीईओ भीलवाड़ा से जिला परिषद झुंझुनूं सीईओ के पद पर, हवाई सिंह यादव को सहायक कलेक्टर नवलगढ़ से झुंझुनूं एसडीएम लगाया गया है।

Related posts

चिड़ावा : मंड्रेला में घर से गायब हुई दुल्हन को किया तहसीलदार के सामने पेश

Report Times

‘मुझ पर जेल में दबाव बनाया गया, BJP की अधीनता स्वीकार कर लो’ जेल से बाहर आने पर बोले नरेश मीणा

Report Times

गुजरात में बदल गई कैबिनेट, भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रियों ने ली शपथ..देखिए पूरी लिस्ट

Report Times

Leave a Comment