Report Times
latestOtherउदयपुरकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

उदयपुर में फिर हुई चाकूबाजी से माहौल गरमाया, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, बुल्डोजर एक्शन की मांग

राजस्थान के उदयपुर जिले में गुरुवार रात फिर चाकूबाजी की घटना हुई, जिसके बाद माहौल गरमा गया. बात इतनी बढ़ गई कि अस्पताल के बाहर जमा हुई लोगों की भारी भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. तब जाकर स्थिति काबू में आई. कुछ दुकानों के कांच रात के समय तोड़े जाने की सूचना जरूर मिली, लेकिन शुक्रवार सुबह तक कानून व्यवस्था कायम हो गई. इस वक्त उदयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है और अस्पताल के बाहर कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

कहां और क्यों हुई चाकूबाजी?

यह घटना उदयपुर में सूरजपोल थाना क्षेत्र के रावजी का हाटा की है. शोएब नाम का एक युवक तेज स्पीड से बाइक लेकर आया और चेतन के सामने कट मारा. इस बात को लेकर दोनों युवकों में कहासुनी हो गई, जिससे गुस्से में आकर चेतन ने शोएब पर चाकू से हमला कर दिया. शोएब के कंबे में चाकू फंसा छोड़कर चेतन मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद आसपास खड़े लोगो ने घायल युवक को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स से उसका इलाज किया. फिलाहल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

चेतन गिरफ्तार, बुल्डोजर एक्शन की मांग

जैसे ही घटना ही सूचना शोएब के परिजनों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग एमबी अस्पताल पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे. उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया, और देर रात चेतन को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन रात के समय अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ गई और वे आरोपी चेतन के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन की मांग करने लगे. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और बाद में परिजनों को समझाइश से मामला शांत कराया.

कुछ हफ्ते पहले भड़क गई थी हिंसा

उदयपुर में कुछ हफ्ते पहले दो समुदाय के नाबालिग बच्चों द्वारा स्कूल में चाकूबाजी की घटना हुई थी. इसके बाद शहर में हिंसा भड़क गई थी और लोगों ने कई गाड़ियों को फूंक डाला था. इस मामले में एक छात्र की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी छात्र के मकान पर प्रशासन ने बुल्डोजर चला दिया था. कई घटना के चलते शहर में कुछ दिनों तक इंटरनेट भी बंद रहा था.

Related posts

चिड़ावा कॉलेज में 1983 से 1988 तक बैच की एल्युमनाई मीट 26 नवंबर को, पुराने साथी मिलकर करेंगे यादें ताजा

Report Times

भारत-चीन झड़प: विदेशी मीडिया मान रही तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत,45 साल बाद चीन बॉर्डर पर शहादत

Report Times

चिड़ावा : गर्ल्स पावर ग्रुप ने निकाली कॉरोना जागरूकता रैली

Report Times

Leave a Comment