Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, ओपन करने पर चल रहा अमेरिका का वीडियो

सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल को किसी ने हैक कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के सारे वीडियो गायब हैं. चैनल को ओपन करने पर उस पर अमेरिका का वीडियो चल रहा है. अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ के क्रिप्टोकरेंसी XRP का ऐड वीडियो शो कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के सारे वीडियो गायब हैं. वीडियो को खोलने पर उसपर कुछ दिखाई नहीं दिया. वीडियो के नीचे लिखा था, ‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी 2 बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन’. सर्वोच्च न्यायालय संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल करता है. शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था.

ओपन करने पर ये आ रहा

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर उसकी हत्या के मामले की सुनवाई का लाइव स्ट्रीमिंग किया था. मगर ये वीडियो भी चैनल पर से गायब है और बाकी वीडियो भी. चैनल को हैक किसने किया और कहां से किया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

Related posts

बीजेपी ने 5 राज्यों में चुनाव प्रचार पर ₹340 करोड़ से ज्यादा खर्च किए, सबसे ज्यादा यूपी में

Report Times

श्री पीठ महालक्ष्मी धाम पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन बुधवार से  10 नवम्बर को होगा अभिमंत्रित धन लक्ष्मी कुबेर कलश व श्रीयंत्रो का वितरण 

Report Times

चिड़ावा में सूरजगढ़ रोड से चिड़ावा कॉलेज फील्ड तक की सड़क का लोकार्पण: सांसद नरेंद्र खीचड़ ने किया लोकार्पण, विधायक जेपी चंदेलिया भी रहे मौजूद

Report Times

Leave a Comment