Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थान

कल्याण प्रभु मंदिर में शालिग्राम भगवान की वैवाहिक रस्म शुरू

चिड़ावा।  रिपोर्ट टाइम्स।
शहर के आराध्य नगर सेठ के नाम से ख्यात कल्याण राय भगवान का विवाह होने जा रहा है। प्रभु शालिग्राम रूप में तुलसी का वरण करेंगे। इसको लेकर वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। सुरेश मोदी परिवार की ओर से रविवार को कल्याण राय मंदिर में मंदिर महंत रविन्द्र पुजारी, श्री प्रकाश पुजारी के सानिध्य में आचार्य हनुमान प्रसाद कौशिक ने वैवाहिक रस्म मंत्रोच्चार के मध्य शुरू करवाई। शालिग्राम जी के मेहंदी लगाई गई। वहीं महिलाओं ने वैवाहिक गीतों के मध्य हल्दी रस्म भी निभाई। इसके बाद बान की रस्म भी निभाई गई। वहीं महिलाओं और पुरुषों ने  भगवान को बान चढ़ाया और बान उतारा। इस दौरान भगवान की आरती भी की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया।
इस दौरान शंभुदयाल पुजारी, नीलकंठ पुजारी, नरोत्तम पुजारी, रमेश पुजारी, प्रदीप पुजारी, कमलकांत पुजारी, रतनलाल पुजारी, चंद्रकिशोर पुजारी, श्यामसुंदर शर्मा, रविकांत पुजारी सहित अन्य विशिष्टजन मौजूद रहे। मंदिर महंत रविंद्र पुजारी ने बताया कि सोमवार को दोपहर दो बजे भगवान का तिलक समारोह होगा। जिसके बाद शाम को बिंदोरी निकाली जाएगी। वहीं मंगलवार को निकासी, दुकाव धूमधाम से निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बारात सुरेश मोदी के घर थाने के पास पहुंचेगी। जहां पर बारातियों को शाकाहार, फलाहार परोसा जाएगा। रात्रि में फेरे की रस्म होगी और अगले दिन भगवान के साथ तुलसी जी की विदाई होगी। विदाई से पूर्व सज्जन गोठ की रस्म निभाई जाएगी।

Related posts

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ

Report Times

चिड़ावा:11 हजार घरों में गायत्री परिवार कराएगा गायत्री यज्ञ, बुधवार को 500 घरों में बांटी गई हवन सामग्री

Report Times

कौन है पुलिस अफसर महेंद्र राठी, जिस पर लगा रेप का आरोप?

Report Times

Leave a Comment