Report Times
EDUCATIONlatestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

जीवनी इंटरनेशनल में कम्युनिटी भोजन का आयोजन

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

चिड़ावा जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में कम्युनिटी लंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरपर्सन श्री सांवरमल मील, सचिव श्रीमती भगवती मील, निदेशक श्री रितेश मील ने की। प्रधानाचार्य राजेश वर्मा ने बताया कि सह- सामूहिक भोज के अंतर्गत संपूर्ण विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। इसी  के साथ प्रधानाचार्य राजेश वर्मा ने सभी अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर देने में माताओं की अहम् भूमिका रही।सह -सामूहिक भोज के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद एक साथ पंक्तिबद्ध होकर किया। इस अवसर पर निदेशक श्री रितेश मील ने कहा कि सह- सामूहिक भोज जैसे कार्यक्रम हमें संगठित होकर एकता के साथ रहना सिखाते हैं। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

नई संसद के उद्घाटन से जुड़ी याचिका SC से खारिज, कहा- यह हमारा काम नहीं

Report Times

राखी की लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट, एक्स गर्लफेंड ने किया आदिल संग रिश्ते का दावा

Report Times

नोएडा सेक्टर 18 स्थित बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Report Times

Leave a Comment