Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

सागर अडानी ने आकाश अंबानी के सामने रख दिया 3 लाख करोड़ का प्लान

गौतम अडानी के भतीजे और अडानी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अडानी ने सोमवार को कहा कि ग्रुप देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर सोलर, विंड और हाइब्रिड प्लांट स्थापित करने के लिए अगले पांच साल में लगभग 35 अरब डॉलर यानी करीब 3 लाख करोड़ का निवेश करेगा. उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुुप दुनिया में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई परियोजनाओं में निवेश कर रहा है और यह सबसे बड़े निवेश में से एक है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने अपने प्लान में किस तरह की जानकारी दी.

कुछ ऐसा है प्लान

कंपनी गुजरात के खावड़ा में एक ही स्थान पर 30,000 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र लगा रही है. सागर अडानी ने यह भी कहा कि देश को परमाणु ऊर्जा और अन्य चीजों के बारे में भी सोचने की जरूरत है. इसके बारे में सरकार सक्रियता से सोच रही है. उन्होंने कहा कि यह जरूर है कि हम कुल निवेश का 85 फीसदी क्लीन एनर्जी में लगा रहे हैं. लेकिन साथ ही हम देश में मांग की स्थिति के बारे में भी सोचते हैं. इसलिए, हम खुद को केवल नवीकरणीय ऊर्जा तक ही सीमित नहीं रख रहे हैं… बल्कि, हम पारंपरिक जीवाश्म (कोयला आदि) पर भी काम कर रहे हैं.

पांच में इतना करेंगे निवेश

सागर अडानी ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित आर्थिक सम्मेलन में विकसित भारत एट 2047 के लिए यूथ लीडर्स की भूमिका पर सीईओ पैनल चर्चा में कहा कि मैं जो कहूंगा, हमने उसपर काम शुरू कर दिया है. यह दुनिया में कहीं भी किसी भी कंपनी द्वारा रिन्युएबल एनर्जी के सेक्टर में सबसे बड़ी परियोजना का विकास है. हम बड़े पैमाने पर स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए अगले पांच साल में लगभग 35 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं. यह निवेश सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और हाइब्रिड (एक साथ सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं) परियोजनाओं में किया जाएगा.

अडानी के एनर्जी शेयरों में गिरावट

अगर बात शेयर बाजार की करें तो सोमवार को अडानी के एनर्जी शेयरों में गिरावट ट देखने को मिली. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 2.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और 1457 रुपए पर बंद हुआ. अडानी टोटल गैस के शेयर 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ 669.60 रुपए पर बंद हुआ. वहीं सोमवार को अडानी की दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली.

Related posts

मार्च महीने में महंगाई ने तोड़ दी आम आदमी की कमर, पेट्रोल और दूध सहित इन चीजों के बढ़े दाम

Report Times

राजस्थान में हाई अलर्ट के बाद लिए गए 10 एहतियाती फैसले, यहां देखें लिस्ट

Report Times

सोमवार के दिन मेष, कर्क और वृश्चिक सहित इन 3 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सक्सेस

Report Times

Leave a Comment