Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरल

‘पुष्पा 2’ वालो को बताया जा रहा है मार्केटिंग के उस्ताद, जाने 6बड़े सुबूत

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस वक्त पूरा माहौल बनाए हुए है. इसको लेकर जनता खूब उत्साहित है. ट्रेलर जब से आया है, पिक्चर के लिए क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है. हर ओर माहौल धुआं-धुआं है. इसके लिए ‘पुष्पा’ की विरासत को जिम्मेदार बताया जा रहा है. अल्लू अर्जुन और राश्मिका मंदाना फिल्म की पॉपुलैरिटी के लिए जिम्मेदार हैं. लेकिन इसमें ‘पुष्पा 2’ की मार्केटिंग स्ट्रैटजी भी काम कर रही है. उन्होंने फिल्म के लिए जैसी मार्केटिंग की है, वो किसी भी आने वाली पिक्चर के लिए नजीर है.

  • एक केरला बेस्ड चिप्स ब्रांड के साथ ‘पुष्पा 2’ वालों ने पार्टनरशिप की है. ये साउथ में ज़्यादा बिकता भी है. इस ब्रांड के साथ हाथ मिलाकर मेकर्स ने साउथ और खासकर मलयालम ऑडियंस को अपने पाले में लेने की कोशिश की है. चिप्स के पैकट पर अल्लू अर्जुन वाले जतारा लुक की तस्वीर भी छपी हुई है.
  • एक और चिप्स ब्रांड है, जो नॉर्थ इंडिया की कुछ जगहों पर पॉपुलर है. नॉर्थ की जनता को लुभाने के लिए ‘पुष्पा 2’ वालों ने इसके साथ टायअप किया है. इनका प्रमोशन थोड़ा यूनीक है. बाकायदा फिल्म का टीजर साथ में अटैच करके प्रमोशन किया जा रहा है.
  • ‘पुष्पा 2’ की टीम ने बाइक के एक बड़े ब्रांड के साथ भी प्रमोशन किया है. इसके जरिए पैन इंडिया ऑडियंस को कैटर करने की कोशिश की गई है. आखिर पिक्चर ही पैन इंडिया है.
  • एक बड़ा ग्रॉसरी डिलवरी ऐप है. यदि आप इसे इस्तेमाल करते होंगे, तो इसमें आपको ‘पुष्पा 2’ के लिए कुछ बाउचर्स दिख रहे होंगे. जैसे इतने की शॉपिंग पर ‘पुष्पा 2’ के मूवी बाउचर्स आपको फ्री मिलेंगे.

बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी ‘पुष्पा 2’?

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रिलीज में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। देशभर में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ट्रेड एनालिसिस्ट का अनुमान है कि ‘पुष्पा 2’ साल के अंत में इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। मूवी न सिर्फ तेलुगु सिनेमा में बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा में कमाई का नया मानक स्थापित कर सकती है।

‘पुष्पा 2’ ने प्री रिलीज में कमाए हजार करोड़ रुपये?

नंदामुरी बालकृष्ण के साथ ‘अनस्टॉपेबल’ के एक नए प्रोमो में होस्ट, पैन इंडिया स्टार से पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या ‘पुष्पा 2’ ने वाकई में प्री-रिलीज बिजनेस में 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, अल्लू अर्जुन ने इस पर क्या जवाब दिया, इसे टीजर में नहीं दिखाया गया है। हालांकि, वह बड़े पैमाने पर उम्मीदों का संकेत देते हुए कहते हैं, ‘निश्चित रूप से सबसे बड़ा।’

Related posts

हजारीलाल सैनी की पुण्यतिथि पर किया नमन

Report Times

‘विजय शाह मुर्दाबाद’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर कमेंट करने वाले मंत्री के घर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, नेमप्लेट पर कालिख पोती

Report Times

स्कूल में दलित छात्र को बेरहमी से पीटा, PTI पर लगे गंभीर आरोप

Report Times

Leave a Comment