Report Times
latestEntertainmentOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमनोरंजन

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप कर मलाइका अरोड़ा ने की नई शुरुआत

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब साथ नहीं हैं. 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ऑफिशियली अलग हो गए हैं. ‘सिंघम अगेन’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया था. इसके बाद से ही मलाइका अरोड़ा लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के साथ एक नई शुरुआत की है.

मां-बेटी की जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अरहान ने मिलकर मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोला है. मलाइका और उनके बेटे अरहान खाने के बेहद शौकीन हैं. एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जब वो बेटे के साथ देश-दुनिया घूमती हैं, तो वहां की अलग-अलग जगहों पर जाकर खाना टेस्ट करते हैं. वहीं से इस रेस्टोरेंट की शुरुआत का आइडिया मिला था.

नई शुरुआत के बाद मलाइका का क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ इस रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं थी. कुछ घंटे पहले ही रेस्टोरेंट की ओपनिंग का ऑफिशियल अनाउसमेंट किया गया था. जिसके बाद से ही हर कोई मलाइका को बधाई दे रहा है. नए बिजनेस पार्टनर इस खास मौके पर ट्विनिंग करते नजर आए थे. फैन्स भी मलाइका अरोड़ा की नई शुरुआत के लिए काफी खुश हैं. वो कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि, डांस शो के अलावा आपका यहां भी मन लगा रहेगा. दरअसल ब्रेकअप की खबरों के बाद से ही अर्जुन कपूर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. हर कोई उन्हें इस ब्रेकअप का जिम्मेदार ठहरा रहा है.

इसी बीच मलाइका अरोड़ा भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं. उन्होंने एक कोट शेयर किया है. इसमें लिखा- मेरे पास वक्त नहीं है उन लोगों की चिंता करने का जो लोग मुझे पसंद नहीं करते. जो लोग मुझे प्यार करते हैं मैं उन्हें प्यार करने में बिजी हूं. दरअसल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते के बारे में उनका बेटा भी जानता था. अक्सर दोनों के साथ नजर भी आया है. पर ब्रेकअप के बाद जब अरहान और अर्जुन कपूर आमने सामने आए, तो किसी ने कोई बात नहीं की.

Related posts

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले

Report Times

चिड़ावा : पुलिस थाने में त्यौहारों को लेकर सीएलजी बैठक

Report Times

हर बाधा पार कर चांद पर पहुंचा चंद्रयान, 41 दिन में पूरा हुआ अभियान

Report Times

Leave a Comment