Report Times
latestOtherpoliticsचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

भाजपा चिड़ावा ग्रामीण मंडल की बैठक

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

पिलानी विधानसभा के चिड़ावा ग्रामीण मंडल में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में बूथ संरचना को सुदृढ़ करने और शक्तिकेंद्रवार सहयोगियों की नियुक्ति के साथ कार्य विभाजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि “पार्टी की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण में निहित है। हमें बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता को संगठित कर जनता के हितों की रक्षा के लिए कार्य करना है।”

ग्रामीण मंडल की बैठक

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, प्रवासी कार्यकर्ता जिला मंत्री नीता यादव, जिला मंत्री सुनीता स्वामी, नरहड़ सरपंच सुभाष स्वामी, बीरबल चौहान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदलाल सैनी, प्यारेलाल थाकन, जयसिंह नूनिया, रणवीर खुडाना, दुलीचंद नरहडिया, उमराव सिंह, धर्मपाल सिंह, लिछमण सिंह, बनवारीलाल, सुरेश धतरवाल, महावीर सिंह, राजेश खुडाना, सुभाष शर्मा, विजय कुमार, राजपाल सिंह, संजय बुडानिया, सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिंह, अजय शर्मा, कैलाश सैनी, विकास सैनी, महेंद्र कुमावत, धर्मपाल खर्डिया, निरंजन स्वामी, श्रवण कुमार, अभिषेक नूनिया, बालूराम मेघवाल और हनुमान धायल सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संकल्प लिया। अंत में, सभी ने मिलकर संगठन पर्व की सफलता का आह्वान किया और पार्टी को सशक्त बनाने के लिए अपने पूर्ण योगदान की प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

चिड़ावा : विवेकानन्द चौक में अब आतिशबाजी और पुतला दहन पर रोक

Report Times

उदयपुर: पुजारी ने पत्नी संग फांसी लगा दी जान, गले में लटकती मिली भगवद गीता

Report Times

झुंझुनूं के सरकारी अस्पतालों में मम्प्स बीमारी के टीके नहीं:हर दिन पहुंच रहे 15 से 20 मरीज, निजी क्लिनिक वसूल रहे दोगुना दाम

Report Times

Leave a Comment