Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

बांग्लादेश के हालातों को लेकर बैठक, पांच को सर्व हिन्दू समाज निकलेगा आक्रोश रैली

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने 5 दिसंबर को रैली निकालने और विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।  रैली के लिए सुबह 11 बजे डालमिया प्ले ग्राउंड पर एकत्रीकरण होगा। रैली स्टेशन रोड से रवाना होकर कबूतर खाना, पुरानी तहसील रोड, मुख्य बाजार होते हुए विवेकानंद चौक पहुंचेगी। वहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पढ़ा जाएगा और एसडीएम को सौंपा जाएगा।

बैठक विभाग संघ चालक अशोक सिंह राजोता, विभाग प्रचारक मुकेश और जिला संघ चालक अनिल गुप्ता के संयोजन में हुई। बैठक में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सूरजगढ़ सुभाष पूनिया, जिला प्रचारक रोहित, अशोक मालानी, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष राजेश, विश्व हिंदू परिषद के सुनील सिद्धड, श्री विवेकानन्द मित्र परिषद के संरक्षक संजय दाधीच, पार्षद राजेंद्र पाल कोच, आशीष डांगी, उमराव डांगी आदि ने आवश्यक सुझाव दिए और रूप रेखा पर विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर राजकुमार जिसपाल, रवि भारतीय, अशोक महारानियां और विनोद वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

अब बिजली से चलेगी ट्रेन:CRAS हुआ पूरा, जयपुर से लोहारू तक बिजली से चलेगी रेल , बढ़ेगी गति बचेगा समय

Report Times

चिड़ावा में महिलाओं के संगठनों ने मनाया तीज महोत्सव

Report Times

राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी बिल: मंत्री अविनाश गहलोत बोले- ‘यह देश का सबसे सख्त कानून’

Report Times

Leave a Comment