Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाज्यश्रीश्यामझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

अब बिजली से चलेगी ट्रेन:CRAS हुआ पूरा, जयपुर से लोहारू तक बिजली से चलेगी रेल , बढ़ेगी गति बचेगा समय

reporttimes

झुंझुनूं से लोहारू तक अब जल्द ही बिजली से रेल चलेगी। इसके लिए झुंझुनूं से लोहारू तक रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रविवार को सीआरएस पूरा किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त रविवार को सीकर से सुबह 8.20 बजे स्पेशल ट्रेन से रवाना होकर सुबह 9.25 बजे झुंझुनूं पहुंचें।

यहां से लोहारू के लिए रवाना हुए। सीआरएस होने से अब जयपुर से लोहारू तक बिजली की रेल चल सकेगी। इससे पहले 6 जनवरी को सीकर से झुंझुनूं खंड का 63 किलोमीटर का रेल विद्युतीकरण का सीआरएस हो चुका है । झुंझुनूं से आगे लोहारू तक कार्य का सीआरएस रविवार को हुआ। सीआरएस होने के बाद जयपुर से लोहारू तक रेल का संचालन बिजली से होगा।

Related posts

Budget Session 2022: राज्यसभा से रिटायर हुए एंटनी, सिब्बल, आनंद शर्मा समेत 72 सांसद… पीएम मोदी बोले- कमी खलेगी

Report Times

बूंदी में अब मिला मादा पैंथर का शव, बीते डेढ़ साल में काल का ग्रास बन गए आधा दर्जन पैंथर

Report Times

शाहिद कपूर का था सानिया मिर्ज़ा के साथ अफेयर! होटल के रूम में इस हालत में पकड़े गए थे दोनों

Report Times

Leave a Comment