Report Times
latestOtherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को आएंगे झुंझुनू

झुंझुनू।रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के राज्यपाल श्री हरीभाऊ किसनराव बागड़े मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आएंगे। राज्यपाल सुबह 9 बजे रानी शक्ति मंदिर पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 12.45 बजे झुंझुनूं शहर में मंजू लता मील के निवास स्थान पर जाएंगे। इसके बाद राज्यपाल दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस में लंच करेंगे। दोपहर 3:00 बजे वे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि शाम 4:30 बजे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े झुंझुनूं से जयपुर के लिए रवाना होंगे। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने इस संबंध में रविवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य और एएसपी देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Related posts

कोटा में चलती रोडवेज़ बस में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिखे काले बादल, 50 लोग सवार थे

Report Times

राजस्थान से अयोध्या के लिए यात्री नहीं मिले तो रोडवेज कर्मचारियों को ही बसों से अयोध्या भेज दिया

Report Times

चिड़ावा: अच्छी खबर, 56 सैम्पल नेगेटिव

Report Times

Leave a Comment