Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानशुभारंभस्पेशल

राजस्थान से अयोध्या के लिए यात्री नहीं मिले तो रोडवेज कर्मचारियों को ही बसों से अयोध्या भेज दिया

REPORT TIMES 

जयपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने सात संभाग मुख्यालयों से अयोध्या के लिए बसों की शुरुआत तो कर दी, लेकिन इन बसों में रोडवेज को यात्री ही नहीं मिले। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों रोडवेज ने ओटीएस में जयपुर से अयोध्या जाने वाली छह बसों को हरी झंडी दिखवाने का कार्यक्रम तय कर लिया, लेकिन इन बसों में सामान्य यात्रियों की कमी होने के कारण रोडवेज ने अपने यहां ही कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके परिवारजनों के साथ बैठा दिया। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री से हरी झंडी दिखवाकर सभी को बसों से अयोध्या भी रवाना कर दिया। बसों में कुछ यात्री ऐसे भी थे, जिनके पास टिकट तक नहीं थे। उनके टिकट रोडवेजकर्मियों ने एक साथ अपने स्तर पर कटवाए।

बसें भरने का दिया था टारगेट

हुआ यों कि 15 फरवरी को मुख्यमंत्री ने बसों को हरी झंडी दिखाने का समय दे दिया, लेकिन पर्याप्त संख्या में यात्री न मिलने के कारण रोडवेज ने बसों में यात्री भरने के लिए प्रबंधकों को जिम्मेदारी दी तो रोडवेजकर्मियों को ही अयोध्या भेजने की तैयारी कर दी गई। हालांकि रोडवेज प्रबंधक यह स्वीकारने को तैयार नहीं है। रोडवेज प्रबंधक नथमल डिडेल ने इस घटना पर कहा कि यात्रा की दूरी अधिक होने के कारण भी यात्री अभी कम आ रहे हैं। अयोध्या दर्शन के लिए यात्रियों के अलावा रोडवेजकर्मियों के जाने की सूचना नहीं है।
अयोध्या के लिए 1079 रुपए किराया

रोडवेज ने अयोध्या के लिए जयपुर से 1079 रुपए किराया तय किया है। बस में सीट बुक कराने के लिए रोडवेज ने आरक्षण व्यवस्था भी शुरू की है। जयपुर से जाने वाली बसें भरतपुर, आगरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। इन बसों का ठहराव भरतपुर, आगरा और लखनऊ में होगा। बसों को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल ने एक बस के अंदर जाकर यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी और जय श्री राम के नारे लगवाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश से अयोध्याधाम जाने वाले सभी यात्रियों का पंजीकरण ठीक प्रकार से किया जाए और व्यवस्थाओं के साथ अयोध्या लेकर जाएं। बस में सभी यात्रियों को गंगाजल, सुंदरकांड, रामरक्षा स्रोत सहित खाद्य सामग्री के किट वितरित किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी आदि मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान में भाजपा की जीत पर क्या राज करेंगी वसुंधरा राजे ?

Report Times

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, अगले साल से लागू होगा 8वां पे कमीशन

Report Times

Pradosh Vrat April 2024 Date: अप्रैल में कब है प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Report Times

Leave a Comment