Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबूंदीराजस्थानसोशल-वायरल

राजस्थान में एक लाख में बेटी का सौदा, MP की लड़की को बूंदी में बेचा

बूंदी। रिपोर्ट टाइम्स।

मध्यप्रदेश की एक लड़की को राजस्थान में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस लड़की का उसी के चाचा ने एक लाख रुपए में बूंदी के एक युवक के साथ सौदा कर दिया। इसके बाद लड़की जैसे तैसे उस युवक के चंगुल से भाग निकली। लड़की ने गांव वालों को अपनी आपबीती बताई, इसके बाद और भी खौफनाक खुलासा हुआ।

MP की लड़की को बूंदी में बेचा

बूंदी में एक लड़की को एक लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे परिजनों ने ही युवक को बेच दिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जैसे- तैसे आरोपी के चंगुल से भाग निकली। इसके बाद वह ग्रामीणों के पास पहुंची, लड़की ने पूरी आपबीती गांव वालों को बताई। इसके बाद मामला पुलिस और बाल कल्याण समिति तक पहुंचा। जिसके बाद खौफनाक खुलासा हुआ है।

चाचा ने एक लाख में किया सौदा

पीड़ित लड़की मध्यप्रदेश की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके चाचा घर आए थे। इसके बाद वह घुमाने के बहाने ट्रेन से कोटा लाए। कोटा से बस से बूंदी पहुंचे तो कुछ युवक मिले। इसके बाद चाचा- चाची ने कहा कि वह किसी काम से जा रहे हैं और लड़की को उन युवकों के पास छोड़ दिया। चाचा-चाची शाम तक नहीं लौटे तो युवक पीड़िता को अपने साथ घर ले गए। इसके बाद युवकों ने एक लाख रुपए में खरीदने की बात कहते हुए उसे बंधक बना लिया।

आरोपी ने लड़की से किया दुष्कर्म

पीड़िता ने खौफनाक खुलासा करते हुए बताया कि युवकों ने उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। फिर एक दिन जैसे तैसे वह युवक के चंगुल से भाग निकली। इसके बाद बात पुलिस तक पहुंची। ASP उमा शर्मा का कहना है कि लड़की का मेडिकल कराया है। बयानों के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। लड़की को बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है। वहीं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने बताया कि लड़की को बाल गृह में रखा गया है।

Related posts

यहां दो देवालयों के मध्य लगा है बिल्व वृक्ष

Report Times

चिड़ावा : चार माह के बिजली बिल माफ करने की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Report Times

रास्ते में खत्म हुआ एंबुलेंस का डीजल, 3 घंटे तक ड्राइवर ने नहीं ली सुध; मरीज की मौत

Report Times

Leave a Comment