Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

डिप्टी CM दीया कुमारी को क्यों आया गुस्सा? राजसमंद में ली अफसरों की क्लास

नाथद्वारा। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजसमंद का दौरा किया। दीया कुमारी  ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए। इसके बाद गुंजोल-कुचोली रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं। मगर यहां डिप्टी CM को कुछ ऐसी लापरवाही दिखी कि वह भड़क गईं और उन्होंने अफसरों की क्लास लगा दी।

दीया कुमारी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शनिवार को राजसमंद का दौरा किया। इस  दौरान वे सबसे पहले नाथद्वारा पहुंचीं। जहां उन्होंने श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए। उन्होंने श्रीनाथजी से प्रदेश की खुशहाली का कामना की। इस दौरान मंदिर के तिलकायत की ओर से दीया कुमारी का अभिनंदन किया गया। इसके बाद डिप्टी सीएम दीया कुमारी विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुईं।

डिप्टी CM दीया कुमारी क्यों भड़कीं ?

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी श्रीनाथजी के दर्शनों के बाद सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान डिप्टी CM गुजोल-कुचोली रोड पर पहुंची। जहां उन्होंने निर्माण कार्य में खामियां मिली। 2 साल पहले बनी सड़क में दरार और घटिया पेचवर्क को देखकर डिप्टी CM दीया कुमारी नाराज हो गईं। उन्होंने पहले तो अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इसके बाद PWD के दो इंजीनियर्स को APO करने के निर्देश दे दिए। वहीं एक अधिकारी को नोटिस जारी करवाया।

मौके पर मशीन मंगवाकर जांची गुणवत्ता

डिप्टी CM दीया कुमारी सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही पर इतनी नाराज दिखी कि उन्होंने Exen को तुरंत क्वालिटी चेक करने वाली मशीन बुलाने को कहा। इसके बाद सड़क से सैम्पल लिए गए। जिन्हें अब जांच के लिए भेजा गया है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जरुरी हो तो घटिया निर्माण को लेकर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए।

Related posts

विधायक जेपी चंदेलिया का जन्मदिन मनाया : विधायक ने जन्मदिन पर जनता की अधिकाधिक सेवा का संकल्प लिया

Report Times

लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया स्वागत

Report Times

दिल्ली, लखनऊ और पटना… गर्मियों में यात्रियों के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल और लिस्ट

Report Times

Leave a Comment