Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बेगस बगरू। रिपोर्ट टाइम्स।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब रामस्वरूप ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। शनिवार को हुए इस हादसे के बाद रविवार को उनके पैतृक गांव बेगस बगरू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेज रफ्तार ट्रक को जब्त कर लिया और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

ड्यूटी के बाद लौटते समय हादसा

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात आईबी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप (55) शनिवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। कमला नेहरू पुलिया से नीचे उतरते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी ट्रक ड्राइवर हिरासत में

भांकरोटा थाने के एसएचओ मनीष गुप्ता ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। हेड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप का उनके गांव बेगस बगरू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सीएम काफिले के हादसे में ASI की मौत

इससे पहले 11 दिसंबर को NRI चौराहे पर मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले के एक्सीडेंट में ASI सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। तेज रफ्तार टैक्सी को रोकने के प्रयास में सुरेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मियों सहित 7 लोग घायल हुए थे।

Related posts

कांग्रेस ने 17 लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, ​कटिहार से तारिक अनवर लड़ेंगे चुनाव

Report Times

इस्माइलपुर में तैयार किए पर्यावरण प्रेमी ने पौधे, 187 पौधे किए काजड़ा नर्सरी को भेंट

Report Times

खत्म हुआ इंतजार… जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान

Report Times

Leave a Comment