Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसुलतानासोशल-वायरल

सुलताना में गंदे पानी की समस्या से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।
शहर के पास सुलताना कस्बे में एसबीआई बैंक से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर जमा गंदे पानी की समस्या के चलते कस्बे के व्यापारियों व आमजन काफी परेशान है। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। आक्रोशित लोगों ने इसे लेकर नगरपालिका के सामने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। शुक्रवार दोपहर में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने नगरपालिका जेईएन को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से नगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर आगामी 4-5 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इधर इस मामले पर नगरपालिका जेईएन आकाश जांगिड़ ने कहा कि लोगों से ज्ञापन में जानकारी मिली है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। जिन घरों से पानी सड़क पर आ रहा है, उनको पाबंद किया जाएगा। इसके अलावा नालियों के निर्माण के की पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव बनाकर भेजा हुआ है। बजट आते ही निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

Related posts

एक साल में RBI ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, कौन सा भंडार भर रहा है भारत, क्या है इरादा?

Report Times

नौ कुण्डिय यज्ञ में दी आहुतियां : डालमिया की ढाणी में हुए आयोजन में गायत्री मंत्रों की गूंज

Report Times

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जमीन पर गिर पड़ीं; पुल‍िस ह‍िरासत में आरोपी युवक

Report Times

Leave a Comment