Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजस्थानसोशल-वायरल

दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक, क्या मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव

दिल्ली। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान की सियासत में इन दिनों एक बड़ी हलचल मच गई है। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल के दिल्ली दौरे और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में तूफान ला दिया है। दोनों नेताओं की दिल्ली दौड़ को लेकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य के मंत्रिमंडल में जल्द ही कोई बड़ा फेरबदल हो सकता है।

सीएम भजनलाल का दिल्ली दौरा खास महत्व रखता है, क्योंकि बताया जा रहा है कि वह मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर गए थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सियासी समीकरणों में बदलाव की संभावनाएं बढ़ गई हैं। उधर, वसुंधरा राजे की प्रधानमंत्री से मुलाकात ने इस राजनीतिक सस्पेंस को और भी गहरा कर दिया है। अब सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं कि आगामी फेरबदल में खेमाबंदी से हटकर योग्य और अनुभव को प्राथमिकता दी जा सकती है।

मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल

राजस्थान में भाजपा नेताओं के दिल्ली दौरे ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ और मंत्री जोगाराम पटेल की दिल्ली यात्रा के बाद राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल को मंत्रिमंडल में आवश्यक बदलाव करने के लिए ‘फ्री हैंड’ दिया जा सकता है। यह कदम भाजपा सरकार को और भी मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया जा सकता है, खासकर उपचुनावों में मिली सफलता के बाद।

सीएम भजनलाल की दिल्ली यात्रा की सियासी अहमियत

सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे के दौरान उनके द्वारा मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि पार्टी नेतृत्व आगामी दिनों में कैबिनेट में बड़े बदलाव करने के पक्ष में हो सकता है। राजनीतिक हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि सीएम भजनलाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से सियासी दिशा-निर्देश लिए हैं, जिससे मंत्रिमंडल फेरबदल की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

Related posts

फोन निर्माता वीवो लॉन्ड्रिंग में शामिल, बैंक अकाउंट शो: जांच एजेंसी

Report Times

ED Raid : ईडी ने द्रमुक के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिर एवं अन्य के परिसरों पर छापे मारे

Report Times

यदि आपको डिप्रेशन या एंजाइटी जैसा महसूस हो रहा है तो इन कार्यों को करने से बचे

Report Times

Leave a Comment