Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़टोंकताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

कमरे में मिली खून से सनी लाश, टोंक के सालग्यावास गांव की घटना

टोंक। रिपोर्ट टाइम्स।

टाइगर- पैंथर के जंगल से निकलकर इंसानी बस्ती में घुसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले दौसा में टाइगर का खौफ नजर आया था, अब टोंक में पैंथर की दहशत बनी है। पैंथर ने यहां आधी रात एक कमरे में घुसकर महिला को मार डाला। इसके बाद से ही पूरे गांव में पैंथर का खौफ बना हुआ है।

पैंथर ने किया महिला का शिकार

पैंथर के महिला का शिकार करने की घटना टोंक के टोडारायसिंह के सालग्यावास गांव की है। जहां बीती रात 70 साल की मोहनी देवी बाहर के कमरे में सो रही थीं।

कमरे पर दरवाजा नहीं लगा हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक आधी रात के बाद पैंथर कमरे में घुस गया। उसने महिला पर हमला कर दिया, बुजुर्ग होने से महिला बचाव नहीं कर पाई। पैंथर ने महिला को मार डाला। पैंथर महिला का एक हाथ बुरी तरह चबा गया।

पैंथर के हमले से ग्रामीणों में दहशत

सुबह परिजन उठे तो कमरे को देखकर स्तब्ध रह गए। कमरे में महिला की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी, महिला के हाथ और पैरों पर पैंथर के पंजे के निशान मिले।

इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की ओर से तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर की तलाश शुरु की गई। हालांकि काफी तलाश के बाद भी पैंथर का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

जांच में होगा खुलासा

टोंक में महिला का शिकार करने वाला पैंथर ही है या कोई और जानवर है? इसको लेकर अभी जांच चल रही है। मौके से पंजों के निशान लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा। मगर प्रारंभिक तौर पर पैंथर के हमले की बात ही सामने आ रही है। वनपाल सुरेश मीणा, वन रक्षक गिरिराज चौधरी, वन मित्र कमलेश गुर्जर पैंथर की तलाश में जुटे हैं।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री चिड़ावा आई: वसुंधरा राजे का बाईपास पर हुआ स्वागत, कलवा में सुंदरलाल के निधन पर जताया शोक 

Report Times

उत्तराखंड में सीमा पर बादल फटा, पिथौरागढ़ और नेपाल में भारी तबाही; 50 से अधिक मकान हु्ए जलमग्न

Report Times

नंबर सेव नहीं होने पर भी फोन में सब कॉल आएंगी WhatsApp पर, ये ट्रिक है कमाल

Report Times

Leave a Comment