Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

चिड़ावा में मशहूर पेड़ा व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग की घटना के षड्यंत्र में शामिल अशोक पहलवान गिरफ्तार

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

कस्बे में मशहूर पेड़ा व्यवसायी लालचंद पेड़े वाला की दुकान पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अशोक पहलवान उर्फ भिंडा को जिला कारागृह झुंझुनूं से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। 16 दिसंबर 2024 की शाम को पेड़ा व्यवसायी की दुकान पर बदमाशों ने फायरिंग कर एक करोड़ रुपए की रंगदारी की पर्ची फेंकी थी।

सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के महपालवास मर्डर मामले में वांछित आरोपी अशोक पहलवान को हरियाणा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपी को जिला कारागृह भिजवा दिया गया था। चिड़ावा में पेड़ा व्यवसायी पर फायरिंग की घटना के षड़यंत्र में सूत्रधार होने पर चिड़ावा पुलिस ने आरोपी को जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

Related posts

सागर अडानी ने आकाश अंबानी के सामने रख दिया 3 लाख करोड़ का प्लान

Report Times

मैथ का होमवर्क न करने पर प्रिंसिपल ने छात्रा पर बरसाए 50 डंडे, 200 बार लगवाए उठक-बैठक

Report Times

उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

Report Times

Leave a Comment