Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

Auto Expo 2025 में Suzuki Access और Gixxer SF 250 लॉन्च, कीमत 81,700 रुपये से शुरू

रिपोर्ट टाइम्स।

Auto Expo 2025 का आगाज होते ही नए-नए मॉडल्स पेश होने लगे हैं, मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार E Vitara से पर्दा उठने के बाद अब Suzuki Motorcycle India ने ग्राहकों के लिए Access Scooters और Gixxer बाइक का नया फ्लेक्स फ्यूल मॉडल लॉन्च कर दिया है. सुजुकी कंपनी के ये नए मॉडल्स किस कीमत में उतारे गए हैं और इन मॉडल्स में आप लोगों को क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे? आइए जानते हैं.

Suzuki Access 125 Price in India

नए सुजुकी एक्सेस स्कूटर के बेस वेरिएंट की कीमत 81 हजार 700 रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है. वहीं, इस स्कूटर के टॉप मॉडल की कीमत 93,300 रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है.

इंजन और फीचर्स

सुजुकी एक्सेस का नए मॉडल में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो OBD2 कम्पैटिबल है. ये इंजन 8.3bhp की पावर और 10.2Nm टॉर्क को जेनरेट करता है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस इंजन के साथ अब ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा माइलेज का फायदा मिलेगा. फीचर्स की बात करें तो सुजुकी एक्सेस 125 में ब्लूटूथ सपोर्ट वाला इंस्ट्रूमेंट कल्सटर दिया गया है जिसपर आपको रेन अलर्ट जैसी जरूरी जानकारी मिलेगी.

Suzuki Gixxer SF 250 Price in India

Suzuki ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल से दौड़ने वाली मोटरसाइकिल Gixxer SF 250 को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की कीमत 2 लाख 16 हजार 500 रुपये (एक्स शोरूम) है. इस बाइक के स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना फ्लेक्स फ्यूल वाला मॉडल 25 हजार रुपये महंगा है.

इंजन और कलर ऑप्शन्स

Gixxer SF 250 Flex Fuel वेरिएंट में 85 फीसदी तक एथनॉल का यूज किया जा सकता है और इसके लिए कंपनी ने मोडिफाइर इंजेक्टर, फ्यूल फिल्टर और फ्यूल पंप को अपग्रेड किया है. इंजन की बात करें तो Gixxer SF 250 का फ्लेक्स फ्यूल मॉडल 9300rpm पर 27bhp की पावर और 7300rpm पर 23Nm टॉर्क जेनरेट करेगा. ये बाइक 5 के बजाय 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ उतारी गई है. इस बाइक को मैट ब्लैक और मैट रेड दो कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा.

Related posts

पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी की छठी पुण्यतिथि मनाई

Report Times

ऑटो एक्सपो के बीच आनंद महिंद्रा को मोटा नुकसान, पहले दिन डूबे 7,815 करोड़

Report Times

IPL 2024: SRH vs RCB मैच से पहले जानें, हैदराबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Report Times

Leave a Comment