Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरलहादसा

महाकुंभ में लगी भीषण आग 3 सिलेंडर भी फटे, 25 टेंट जलकर खाक, पूरे मेला क्षेत्र में अलर्ट जारी

प्रयागराज। रिपोर्ट टाइम्स।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। ये आग शास्त्रीय ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 के इलाके में लगी है। बताया जा रहा है कि आग ने कई टेंट को अपनी जद में लिया है। टेंट में आग लगने से कई सिलेंडर फटने की भी खबर है।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकलकर्मियों की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

20 से 25 टेंट जल गए हैं

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब चार बजे सेक्टर 16 स्थित दिगंबर अनी अखाड़ें में प्रसाद बनाया जा रहा था। इसी दौरान भीषण आग लग गई। टेंटों में रखे तीन सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। 20 से 25 टेंट खाक हो गए।

आग को बुझाने का किया जा रहा प्रयास

मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। भीड़ अधिक होने के कारण दमकल को पहुंचने में समय लगा। पूरे महाकुंभ मेला में अलर्ट जारी हो गया है। सभी सेक्टरों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा रहा है।

आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. सेक्टर 5 में लगी आग धीरे-धीरे बढ़कर सेक्टर 19 और 20 में भी पहुंच गई. तेज हवा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और आसपास के टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिला प्रशासन ने टीवी9 से बातचीत में बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है. प्रशासन ने अपील की है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देने की अपील की गई है. हालांकि, प्रशासन ने यह नहीं बताया कि आखिर आग कैसे लगी और इतनी विकराल रूप कैसे ले ली.

श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए बनाए गए हैं टेंट

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की गई है. इसके लिए श्रद्धालुओं को भुगतान करना पड़ता है. आग की शुरुआत टेंट से ही हुई. टेंट में रहने-खाने की पूरी व्यवस्था मिलती है. ऐसे में माना जा रहा है कि टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद यह आग लगी. टेंट एक लाइन से लगाए गए हैं और सभी आपस में सटे हुए हैं. ऐसी स्थिति में आग देखते ही देखते कई टेंटों को अपनी चपेट में ले ली है.

Related posts

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी बोले देशभर में करेंगे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Report Times

नए अरमान ने शहजादा और प्रतीक्षा को सीरियल से बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Report Times

अब यहां नहीं चलेगा 2000 रुपये का नोट, आज से हो गया बंद

Report Times

Leave a Comment