Report Times
EDUCATIONlatestOtherटॉप न्यूज़टोंकताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

बच्चों में नहीं रहेगा गणित का डर AI करेगा मदद, क्या है टोंक कलेक्टर सौम्या झा का नवाचार?

टोंक। रिपोर्ट टाइम्स।

आमतौर पर बच्चों को अगर किसी सब्जेक्ट से डर लगता है तो वो गणित है। मगर अब राजस्थान के टोंक के बच्चों को गणित का डर नहीं सताएगा। टोंक कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने गणित के कठिन सवालों के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेंलीजेंस की मदद ली है। कलेक्टर ने एक पोर्टल विकसित करवाया है, जिसकी मदद से अब बच्चे गणित के जटिल सवाल भी आसानी से सुलझा सकेंगे।

टोंक कलेक्टर का बच्चों के लिए नवाचार

टोंक कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बच्चों को गणित विषय में पारंगत बनाने के लिए नवाचार किया है। इसके लिए उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से एक वेब पोर्टल तैयार करवाया है। इस पोर्टल की मदद से अब बच्चे गणित के कठिन सवालों को भी चुटकियों में हल कर सकेंगे।

इससे उनके मन से गणित का डर दूर होगा और फिर बच्चे गणित को समझकर अच्छे अंक ला सकेंगे। जिससे परीक्षा परिणाम में सुधार होगा।

टोंक कलेक्टर का क्या है ‘लक्ष्य 2025’

टोंक कलेक्टर सौम्या झा ने जिले में लक्ष्य 2025 पोर्टल की शुरुआत की है। इस बीच कलेक्टर ने शहर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में पढ़ाई विद एआई पर बच्चों से बात की। बच्चों से पोर्टल से पढ़ाई के  बारे में जानकारी ली और उन्हें पोर्टल के इस्तेमाल के बारे में बताया।

कलेक्टर का कहना है कि गणित कॉन्सेप्ट समझ आने तक ही कठिन है, इसके बाद यह रोचक बन जाता है। इसलिए बच्चों को समझा रहे हैं कि वह AI बेस्ट पोर्टल से अपने सवालों को हल करना सीखें। इससे बच्चों की गणित में दिलचस्पी और समझ बढ़ेगी।

क्यों पड़ी AI नवाचार की जरुरत?

टोंक जिले में पिछले साल 2023-24 में मैथ का रिजल्ट काफी कमजोर था। सिर्फ 33 फीसदी स्टूडेंट्स ही फर्स्ट डिवीजन पास हुए। अब जिले के 350 से ज्यादा स्कूलों में 10वीं क्लास के 11 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को AI बेस्ट पोर्टल की ट्रेनिंग दी है। इस पोर्टल से स्टूडेंट्स को गणित के कठिन सवालों के जवाब AI की मदद से मिलते हैं।

कलेक्टर का कहना है कि इससे बच्चों में गणित का डर दूर होगा और बच्चे इसे समझकर गणित का रिजल्ट सुधार सकेंगे। कलेक्टर के दौरे के दौरान प्राचार्य एसएस गोगवाल स्कूल की एक्टीविटीज के बारे में बताया।

Related posts

हनुमान जयंती:चिड़ावा से सालासर के लिए निशान यात्रा रवाना, बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल

Report Times

‘पहलवानों के आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों?’ मुंबई यूथ कांग्रेस ने लगाए पोस्टर

Report Times

चिड़ावा : शिविर में 81 विद्यार्थियों की जांच

Report Times

Leave a Comment